Saturday, 13 November 2021

दिल के दर्द





शब्दों के रूप में अक्सर ,
दिल के दर्द बयां होते हैं !
लेकिन उस दर्द को जो समझे ,
ऐसे लोग कहॉं होते हैं ?
पढ कर दो चार लाइनें ,
पूरी बात समझ जाते हैं !
ऐसे खुद को अक्ल्मन्द ,
समझने वाले तो जहां तहां होते हैं !
किसी की बातों को ,
हंसी में उड़ा दो !
फ़ितरत ही रहती कुछ लोगों की ,
हम तो परेशान ख्वाम्खां होते हैं !
जो कहा वो तो समझ में आये ,
जो ना कहा वो भी समझ गये !
ऐसे लोगों के तो,
औरो से अलग ही निशां होते हैं !

No comments:

Post a Comment

बीती हुई बातें, बीते हुए पल वो धुन्ध्ल्ली सी यादें और बहुत से गुजरे हुए कल अक्सर याद आते हैं! खो जाना दादी की कहानियों में और खोये रहना बचप...